फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी महिला की मौत
विज्ञापन

कौशांबी। कौशांबी की मिग्सन सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर मीडियाकर्मी की पत्नी संध्या (34) की सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद अचानक किसी के गिरने से आवाज सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर दौड़े। वहां खून से लथपथ शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। कौशांबी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूल रूप से बिहार के बक्सर निवासी आलोक कुमार मिग्सन सोसायटी में छठी मंजिल पर एक फ्लैट में रहते हैं। उनकी शादी वर्ष 2017 में उत्तराखंड की संध्या से हुई थी। उन्हें संतान नहीं है। वह सुबह किसी काम से बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद संध्या अचानक सातवें मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। यह फ्लैट खाली है, जो उनके रिश्तेदार का है। लोगों के बीच चर्चा थी कि संध्या का दिल्ली के अस्पताल में मानसिक परेशानी का इलाज चल रहा था। घटना के दौरान आलोक कुमार घर लौटते समय सोसायटी के मेन गेट से अंदर प्रवेश कर रहे थे। एओए अध्यक्ष बालेंदू शेखर का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर ही संध्या की मौत हो गई थी। तत्काल कौशांबी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जांच पड़ताल में पुलिस को अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लिहाजा पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार का कहना है कि बहुमंजिला इमारत से संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से महिला की मौत हो गई। कई बिंदुओं पर टीम काम कर रही है। अभी तक मायके या ससुराल पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तमाम पहलुओं की जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें