फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ जा रहे सात साल के मासूम को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ जा रहे सात साल के मासूम को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की प्रकाश विहार कॉलोनी में पिता के साथ मार्केट खरीदारी करने जा रहे सात साल के मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सी-129 प्रकाश विहार कॉलोनी में शंकर परिवार के साथ रहते हैं। वह अपने सात साल के बेटे नवलेश उर्फ बिटम को लेकर कॉलोनी स्थित मार्केट में कपड़े दिलाने के लिए पैदल ही जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार (कार) ने उनके बेटे नवलेश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नवलेश उछलते हुए कई फुट दूर जाकर गिरे। इस दौरान पिता घायल बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने नवलेश को मृत घोषित कर दिया। शंकर ने कार का नंबर देख लिया था। परिजनों ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है। गाड़ी के नंबरों के आधार पर कार मालिक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें