फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर में मंगलवार देर रात गुलमोहर टावर की पांचवी मंजिल से शोभना सिंघल (45) ने कूदकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि शोभना डिप्रेशन की मरीज थीं और वह इसकी दवाई भी ले रही थीं। पुलिस के अनुसार शोभना को डायरी लिखने की आदत थी। उनके कमरे से एक डायरी बरामद हुई है जिसमें उन्होंने परिवार को खुश न रख पाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

चिरंजीव विहार के गुलमोहर टावर की पांचवी मंजिल पर अरुण सिंघल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। अरुण एक पाइप की फैक्टरी में काम करते हैं और उनका बड़ा बेटा विशेष एक निजी कंपनी में नौकरी करता हैं। घटना के समय उनका छोटा बेटा नैतिक घर में अपने कमरे में सो रहा था और अरुण फैक्टरी के काम से बाहर गए थे। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शोभना के कमरे से मिली डायरी में शोभना ने अपने परिवार के बारे में लिखा है। सोसायटी के लोग उन्हें चिकित्सक के यहां लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें