फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने काली फिल्म के निर्माता पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने काली फिल्म के निर्माता पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

इंदिरापुरम। स्थानीय विधायक सुनील शर्मा ने काली फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक ने निर्माता पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, उन्माद व नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। विधायक ने रिपोर्ट में बताया कि मां काली हिन्दू धर्म की प्रमुख देवी हैं। लीना मणिमेकलाई की आने वाली डाक्यूमेंटरी फिल्म काली का ट्रेलर और पोस्टर जारी हो चुका है। फिल्म में मां काली बनी अभिनेत्री को आपत्तिजनक ढंग से दिखाए जाने से हिंदू धर्म की आस्था को चोट पहुंची है। इससे लोगों में रोष है। इंदिरापुरम सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में विधायक की तहरीर पर फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें