फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज के काम में साझेदारी तोड़ने पर बचपन के दोस्त ने की थी फाइनेंसर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्याज के काम में साझेदारी तोड़ने पर बचपन के दोस्त ने की थी फाइनेंसर की हत्या
विज्ञापन

इंदिरापुरम। कनावनी में फाइनेंसर शिवम भारद्वाज की कार में गोली मारकर हत्या के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने उसके बचपन के दोस्त अतुल को गिरफ्तार किया है। साझेदारी तोड़ने के कारण शिवम से अतुल रंजिश रखता था। अतुल की अभद्रता और फाइनेंस के काम में नुकसान झेलने की वजह से उसने दोस्त को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि अतुल और शिवम दोनों कनावनी गांव में एक साथ रहते थे। दोनों कक्षा छह से अच्छे दोस्त थे। पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद दोनों ने एक साथ साझेदारी में फाइनेंस का काम शुरू किया था। ब्याज पर पैसे लेने वाले लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए दोनों ने मोबाइल की दुकान भी खोली थी लेकिन दो साल पूर्व शिवम ने आपस की साझेदारी को अचानक खत्म कर दिया। इसके बाद अतुल ने दूसरी जगह अपना अलग फाइनेंस का काम शुरू किया मगर वह उसमें सफल नहीं हुआ। पूछताछ में अतुल ने बताया कि शिवम कई बार उससे गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता था। वह आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण विरोध नहीं कर पाता था। फाइनेंस के काम में नुकसान होने और लगातार अभद्रता की वजह से अतुल ने उसकी हत्या की योजना तैयार की।
विज्ञापन

शिवम को शराब पीने के बहाने घर से फोन करके बुलाया
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि हत्या को अंजाम देने के लिए अतुल ने 11 जून को दिनभर शिवम के घर के पास रेकी की। शाम होते ही वसुंधरा चला गया। वहीं से शिवम को फोन करके हिंडन बैराज बुलाया। कुछ देर बाद शिवम अपनी वैगनआर कार से पहुंचा तो दोनों शक्तिखंड के एक मॉल में शराब खरीदने पहुंचे। वहां शिवम ने शराब पीने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने बीयर खरीदी और कार में बैठकर काफी देर बात की। पुलिस का कहना है कि शिवम अपने पास हमेशा हथियार रखता था। उसके बारे में अतुल को भी जानकारी थी। बीयर पीने के दौरान अतुल ने कार के डैशबोर्ड से पिस्टल निकाल कर शिवम को दो गोली मार दी। एक गोली गाड़ी में लगी जबकि दूसरी गोली उसके सीने से घुसी और कंधे से निकलकर चालक वाली सीट में धंस गई। हत्या के बाद अतुल वहां से फरार हो गया।
सीडीआर से मिली पुलिस को सफलता
फाइनेंसर शिवम की हत्या के बाद क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्र ने उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल के आसपास करीब 600 मोबाइल की लोकेशन पता की। इसमें 10 फोन की लोकेशन एक जगह पर कई बार पाई गई तो सीओ का शक गहरा गया। टीम ने दसों मोबाइल की सीडीआर खंगाली, जिसमें अतुल की शिवम से अखिरी बार बात होने और उसकी हत्या के पांच मिनट बाद अचानक लोकेशन बदलने का सुराग मिला। इसके अलावा टीम ने कनावनी हिंडन नहर सर्विस रोड पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। एक फुटेज में वह भागता हुआ कैद हुआ। टीम ने उसकी तस्वीर के साथ तलाश शुरू की और मंगलवार देर रात वसुंधरा सेक्टर-2बी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
अतुल ने हिंडन नहर में फेंक दी थी पिस्टल
शिवम की हत्या के बाद आरोपी अतुल ने पिस्टल को हिंडन नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने पूछताछ में जब उससे हथियार के बारे में पूछा तो वह काफी देर तक बरगलाता रहा। सख्ती के बाद उसने बताया तब इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार को कई घंटे की मशक्कत के बाद नहर से पिस्टल बरामद की।
विज्ञापन

हत्या के बाद परिजनों के साथ अस्पताल में भी रहा
शुरुआती पूछताछ में अतुल का कहना था कि बाइक सवार दो युवकों से शिवम की कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने गोली मार दी। पुलिस ने आगे पूछा कि उसने कंट्रोल रूम पर सूचना क्यों नहीं दी, तब उसका कहना था कि बैटरी खत्म होने से फोन बंद हो गया था। फिर पुलिस ने उससे सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज में उसके खिलाफ सबूत होने की बात कही तब उसने हत्या की बात कबूल की। पता चला है कि हत्या के बाद वह शिवम के परिजनों के साथ अस्पताल और अन्य जगह पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें