फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से युवक के हाथ-पैर कटे, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से युवक के हाथ-पैर कटे, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

लोनी। खरखड़ी रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के एक हाथ और दोनों पैर कट गए। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घर से बुलाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी में बबलू (24) परिवार के साथ रहता था। वह घर के पास ही एक पानी के प्लांट में काम करता था। परिवार में मां, तीन भाई सोनू, बंटी और जिशान हैं। बहन हिना ने बताया कि बबलू को शुक्रवार शाम बाइक से उसका एक दोस्त ले गया था। रात के समय दोस्त तो घर लौट आया जबकि बबलू घर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसको तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने बबलू के ट्रेन की चपेट में आने से घायल होने की जानकारी दी। आनन फानन परिवार के लोग मौक पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के दौरान बबलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि बबलू की हत्या की गई है। परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बबलू करीब एक माह पूर्व जेल से आया है। करीब चार साल पहले वह चोरी के मामले में जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें