फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए की महासचिव से सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए की महासचिव से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन

कौशांबी। बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार दोपहर कौशांबी थाने के पास आरडब्ल्यूए की महासचिव से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान उनको गले में भी चोट लग गईं। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जयपुरिया एंक्लेव में शोभा रानी वर्णवाल परिवार के साथ रहती हैं। वह वर्णवाल महिला संघ दिल्ली की अध्यक्ष और जयपुरिया सोसायटी आरडब्ल्यूए की महासचिव हैं। वह मंगलवार दोपहर में बैंक संबंधी कुछ काम खत्म कर घर जा रही थीं। कौशांबी थाने के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। उन्होंने महिला के गले में पड़ी करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली। महिला ने विरोध किया और शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास बदमाशों को तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग सका। महिला और पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देने से पहले घूमते दिखाई दिए। कौशांबी थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि बदमाश हाईस्पीड बाइक पर थे। दोनों ने हेलमेट लगाया था। बदमाशों की पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें