फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से बसाई जा रही निर्माणाधीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से बसाई जा रही निर्माणाधीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

लोनी। जीडीए की टीम ने सोमवार को ट्रॉनिका सिटी, खरखड़ी, पावी समेत अन्य इलाकों में अवैध रूप से बनाई जा रही निर्माणाधीन कॉलोनियों में जेसीबी चलाकर ध्वस्त कराया है। कार्रवाई के दौरान निर्माण करने वालों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

जोन-8 के प्रभारी प्रवर्तन मानवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इलायचीपुर गांव स्थित खसरा नंबर 125 में मो. आकिल, बिल्लू समेत अन्य द्वारा करीब 15 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जमीन काटी जा रही थी। यहां अवैध निर्मित 15 बाउंड्रीवाल, ऑफिस और निर्माणाधीन सड़क को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम ने खरखड़ी गांव, पावी मेनरोड, रेलवे स्टेशन खरखड़ी, सब्लू गढ़ी में कार्रवाई की। यहां प्रमोद गुप्ता द्वारा करीब 15 बीघा क्षेत्रफल में निर्माण किया जा रहा था। जान मोहम्मद गुलफाम और उसमान द्वारा करीब 20 बीघा, युसूफ साजिद और आलम द्वारा करीब 30 बीघा, सलीम द्वारा करीब 20 बीघा में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां इन लोगों द्वारा निर्मित 60 बाउंड्रीवॉल, 30 इलेक्ट्रिक पोल, निर्माणाधीन सड़क को ध्वस्त किया है। इस मौके पर सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह, अवर अभियंता रमाकांत तिवारी, रामेश्वर, सुबोध कुमार, सीपी शर्मा, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें