फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टूटने के विवाद में की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत गायों की शांति के लिए 24 को होगा महायज्ञ
विज्ञापन

इंदिरापुरम। कनावनी की श्रीकृष्ण सेवा गोशाला में 41 गाय, बछड़ों की मौत के बाद उनकी आत्मा शांति के लिए 24 अप्रैल को गो रक्षा हिंदू दल महायज्ञ करेगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद, विधायक और प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से शामिल होने की अपील की है। संचालक सूरज पंडित का कहना है कि गायों की याद में 13 दिन का शोक होगा। इस मामले में समाजसेवी संगठन ने प्रधानमंत्री से भी पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसीलदार और पटवारी ने गोशाला का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि प्रशासन की तरफ से गायों के लिए चारे का इंतजाम करनेका आश्वासन दिया गया है। गोशाला निर्माण के लिए सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय लोगों की मदद से सामान आना शुरू हो गया है। पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक घायल गायों के इलाज में जुटे रहे। घायल गायों का इलाज कर उन्हें पेड़ों में छाए में बैठाया। गो रक्षा हिंदू दल के अध्यक्ष वेद नागर और पंकज त्यागी ने चिकित्सक को हर संभव मदद की बात कही है। सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आर्यन ने सोशल मीडिया और पत्र के जरिए पीएम को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि यहां झुग्गियों में बांग्लादेशी रह रहे थे। झुग्गी से मिला एक अधजला पहचान पत्र किसी बांग्लादेशी का है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशियों ने जानबूझ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पीएम से जांच कराने की मांग की है। गोशाला के प्रबंधक सूरज पंडित का कहना है कि झुग्गी में रहने वाले बांग्लादेशी चाहते थे कि गोशाला खाली हो जाए और उनका कबाड़ का कार्य आगे की जमीन तक फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें