फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को डंडे मार डाला, 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते को डंडे मार डाला, 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर रतिराम कॉलोनी में कुत्ते को डंडा से मार देने के मामले में दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुत्ते की मौत होने पर मालिक के दोस्त ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रतिराम कॉलोनी में अभिषेक परिवार के साथ रहते हैं। उनके दोस्त योगेश गोस्वामी ने बताया कि अभिषेक ने एक कुत्ता पाल रखा था। उसका नाम राजू था। उनके पड़ोस में रहने कुछ लड़के अभिषेक के घर पहुंचे। यहां उन्होंने कुत्ते को डंडों से मारा। इससे कुत्ते की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ गाली गलौच की। मामले में योगेश गोस्वामी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गौरव, सौरभ समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें