फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख का इनामी पवन दिल्ली में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख का इनामी पवन दिल्ली में गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। सवा साल से फरार चल रहा सवा लाख का इनामी बदमाश पवन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदमाश के खिलाफ लोनी थाने में दो हत्या, रंगदारी और फायरिंग करने के मामले दर्ज हैं। पवन सिरोली गांव में 22 दिसंबर 2020 को जैनेंद्र, 21 मई 2021 को जैनेंद्र के भाई सुरेंद्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहा था। साथ ही उसने 28 अक्तूबर को सलाम होटल से फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाश ने होटल के बाहर फायरिंग की थी। गाजियाबाद पुलिस ने पवन पर एक लाख रुपये का इनाम रख घोषित किया था। वहीं नोएडा पुलिस ने भी उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। सवा साल तक बदमाश को गाजियाबाद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। हालांकि, पुलिस ने पवन के 8 साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि पवन को रिमांड पर लेने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें