फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का दोस्त बताकर युवती के खाते से निकाले 12 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता का दोस्त बताकर युवती के खाते से निकाले 12 हजार रुपये
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर-5 में एक शातिर ने निजी कंपनी में कार्यरत वामिनी मदान को फोन पर लिंक भेजकर उनके खाते से 12 हजार की रकम निकालकर चूना लगा दिया। ठग ने खुद को उनके पिता का दोस्त बताया था। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वामिनी ने बताया कि 24 जनवरी को वह ऑफिस का काम कर रही थीं। इस बीच एक अनजान नंबर से कॉल आई तो उन्होंने पहली बार में फोन नहीं उठाया, दोबारा फोन करने पर बात की। शातिर ने कहा कि वह पापा का दोस्त बोल रहा है और इमरजेंसी में पैसे लिए थे, वह अब वापस देना है। उसने एक लिंक भेजा और क्लिक करने को कहा, वामिनी के क्लिक करते ही कुछ देर में खाते से 12 हजार रुपये निकलने का संदेश आ गया। शातिर ने दोबारा क्लिक करने के लिए कहा, उस पर 24 हजार की रकम दिख रही थी, उन्होंने क्लिक करने से मना कर दिया। आरोप है कि शातिर ने उन्हें दोबारा झांसे में लेने का प्रयास किया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि ठग के बारे में साइबर टीम को सुराग मिला है, उसकी लोकेशन खंगाली जा रही है, जल्द उसे पकड़कर पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें