फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय, पुलिस ने की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय, पुलिस ने की चेकिंग
विज्ञापन

साहिबाबाद। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉयड शनिवार को सक्रिय नजर आया। पुलिस ने इंदिरापुरम, मोहन नगर, वैशाली, वसुंधरा, शालीमार गार्डन और अन्य जगह पर पार्क में बैठे युवक-युवतियों से बात कर फीड बैक लिया। अधिकारियों ने तिराहे और चौराहों पर पैदल गश्त के दौरान चेकिंग भी की। टीएचए में पार्क और सार्वजनिक जगहों पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड शनिवार को सक्रिय हुआ। पुलिसकर्मियों ने मोहन नगर के पार्क व बाजार, शैक्षिक संस्थान समेत अन्य स्थानों पर जाकर महिलाएं, युवतियां व किशोरियों से मिलकर सुरक्षा का भरोसा दिया। उनसे मनचलों द्वारा छेड़खानी व फब्तियां कसने जैसे परेशानी के बारे में पूछा। तमाम लोगों से पुलिस ने नाम, पता और मोबाइल नंबर साझा किए। साथ ही उन्हें अधिकारियों का फोन नंबर भी बताया गया। साहिबाबाद में एएसपी अभिजीत आर शंकर व थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने जगह-जगह चेकिंग कर संदिग्धों पर नजर रखी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने टीम के साथ काला पत्थर रोड और वसुंधरा में पैदल मार्च किया। उन्होंने महिलाओं, युवतियों व किशोरियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने का भरोसा दिया। साथ ही मनचलों द्वारा छेड़छाड़ व अन्य प्रकार की समस्याओं की शिकायत तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें