फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात लाख रुपये की नकली किताबों के साथ दबोचा

विज्ञापन
खोड़ा पुलिस की गिरफ्त में नकली किताबो के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
साढ़े सात लाख रुपये की नकली किताबों के साथ दबोचा
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा पुलिस ने एनसीआर में नौवीं और 12वीं कक्षा की नकली किताबों की सप्लाई करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने सात लाख 43 हजार रुपये की किताबें बरामद की हैं। पब्लिकेशन की ओर से मिली शिकायत के आधार पर खोड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि धनपत राय पब्लिकेशन की ओर से खोड़ा पुलिस को शिकायत मिली थी कि भारी मात्रा में नकली किताबें एनसीआर में खोड़ा से सप्लाई की जा रही हैं। इस पर दरोगा अन्नू कुमार के साथ जांच के लिए टीम को लगाया गया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने नकली किताब बचने वाले संजय रावत निवासी इंद्रा गार्डन खोड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पब्लिकेशन की नौवीं कक्षा की करीब 328 और और 12वीं कक्षा की करीब 1238 किताबें बरामद की हैं। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई किताबों की कीमत सात लाख 43 हजार रुपये है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दरियागंज से इन किताबों को लाता था। यहां पर गोदाम बनाया हुआ था। यहां से इन किताबों की सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें