देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
साहिबाबाद। गाजियाबाद रविवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 394 दर्ज हुआ। जिले का एक्यूआई रेड जोन में है। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो लोनी जिले में सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई मानकों से चार गुना अधिक तक पहुंच गया। यहां पर एक्यूआई 412 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 का स्तर 395 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 412 दर्ज हुआ। वहीं, संजय नगर का एक्यूआई 377 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 346 और 377 रहा। इंदिरापुरम और वसुंधरा का एक्यूआई का डाटा दर्ज नहीं हुआ। वहीं आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद और मुरादाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहर रहे। यहां पर एक्यूआई 394 दर्ज हुआ। ब्यूरो