फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran Tension: ईरान में फंसा लोनी का युवक, MBBS करने गया था, परिजनों ने सरकार से की यह अपील

Sun, 15 Jun 2025 10:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

लोनी का रिजवान हैदर एमबीबीएस करने के लिए ईरान गया है। वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता है। बमबारी के चलते विश्वविद्यालय के बच्चों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
ईरान में फंसा रिजवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध में गाजियाबाद के लोनी के बहेटा हाजीपुर निवासी रिजवान हैदर भी फंस गया है। वह एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए तेहरान गया था। युवक के परिजनों ने प्रधानमंत्री से बेटे को सुरक्षित भारत लाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


बेहटा हाजीपुर निवासी मोहम्मद अली पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रिजवान हैदर पढ़ाई के लिए बाहर जाना चाहता था। पढ़ाई को पूरी करने के लिए परिजनों ने उसे तेहरान भेजा था। रिजवान हैदर एमबीबीएस करने के लिए गया था। बेटा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता है। बमबारी के चलते विश्वविद्यालय के बच्चों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया गया था। रविवार करीब चार बजे जब उनका बेटा खाना खाने के लिए हॉस्टल से दूर होटल पर पहुंचा तो इस्राइल की तरफ से की गई, बमबारी में हॉस्टल पर बम गिर गया। जिससे बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। उनके पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बच्चे को बचाने की गुहार लगाते हुए बेटे की सकुशल वापसी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें