एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिलका महेश ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आठ दिन में 36 उड़ानें रद्द रहीं। इस संकट में यात्रियों को काफी असुविधा हुई और इसी को देखते हुए अब यात्रियों के लिए हिंडन एयरपोर्ट की ओर से हेल्पलाइन नंबर 7428007358 जारी किया गया है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति हो तो एयरपोर्ट प्राधिकरण यात्रियों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहे। टर्मिनल के अंदर और एयरपोर्ट परिसर में भी इस नंबर को चस्पा कराया गया है।