गाजियाबाद के कुशलिया के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद शादी के घरों में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने बताया कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद के कुशलिया के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। वाहन में दुल्हा-दुल्हन सवार थे। चालक को झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दरार में धंस गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे छोटा हाथी ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक, दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों उन्हें गाड़ी से सुरक्षित निकालकर गाजियाबाद के ही मनीपाल नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया है।