फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी को टक्कर मारकर बदमाशों ने लूटे कुंडल

Sat, 07 May 2022 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

शोर की आवाज सुनकर उनका बेटा और पड़ोसी बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने थाने में तहरीर देने की सलाह दे दी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में हैप्पी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में रिटायर्ड एसडीओ की पत्नी से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के गोविंदपुरम के ए ब्लॉक में रिटायर्ड एसडीओ की 70 वर्षीय पत्नी कमलेश चौहान से शुक्रवार सुबह घर के बाहर टहलते समय बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर कुंडल लूट लिए। बदमाश मौके से आसानी से फरार हो गए। कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। कमलेश के हाथ और सिर में चोट आई हैं।
विज्ञापन


घायल कमलेश के बेटे हैप्पी चौहान ने बताया कि उनकी गली में दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा बंद रहता है। उनकी माता घर के बाहर टहल रही थी। बदमाश गली में आए और एक चक्कर लगाकर वापस आकर उनकी मां के कानों पर झपट्टामार कानों के कुंडल लूट लिए और टक्कर मारकर फरार हो गए।

शोर की आवाज सुनकर उनका बेटा और पड़ोसी बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने थाने में तहरीर देने की सलाह दे दी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में हैप्पी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें