फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मसूरी में गंगनहर कांवड मार्ग पर रोजाना दिख रहे अजगर, राहगीरों में दहशत

Sun, 08 Nov 2026 11:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
मसूरी में गंगनहर कांवड मार्ग पर अजगर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के गंगनहर कांवड मार्ग पर विशालकाय अजगरों की मौजूदगी से राहगीरों और स्थानीय नागरिकों में भारी दहशत का माहौल है। इस मार्ग पर आए दिन विशालकाय अजगरों के दिखने से लोगों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


रात में दो पहिया वाहनों पर लोग आने जाने से डर रहे हैं, रात के समय में लोग ग्रुप में आ जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना अजगर दिखने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में शनिवार रात फिर राहगीरों को एक काफी बड़ा अजगर दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
Trending Videos

राहगीरों की सुरक्षा दांव पर लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद लोगों के मन में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कब तक आम जनता खौफ के साये में सफर करती रहेगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
 

क्षेत्रवासियों और राहगीरों ने सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों और वन विभाग से तत्काल इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वन विभाग को जल्द से जल्द यहां उचित कदम उठाकर इन अजगरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। 



 
विज्ञापन

जनता की सुरक्षा के लिए अब केवल कागजी कार्रवाई या संज्ञान लेने की नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर ठोस कार्रवाई किए जाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें