फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: प्रजापति समाज लोगों ने की आरक्षण की मांग, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लगाया जाम

Thu, 30 Mar 2023 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली और यूपी पुलिस के अधिकारियों ने समाज के लोगों से वार्ता कर ट्रैक्टर और बैल गाड़ियों को यूपी गेट पर रोक दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी गाड़ियों से लोगों को जंतर मंतर की तरफ रवाना कराया।
विज्ञापन
प्रजापति समाज के लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में मेरठ से दिल्ली पदयात्रा के दौरान समाज के लोगों ने यूपी गेट पर जाम लगा दिया। ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और अन्य वाहनों से दिल्ली जाने पर दिल्ली पुलिस फोर्स और कौशांबी इंदिरापुरम व लिंक रोड थाने की फोर्स तैनात हो गया।
विज्ञापन


इस बीच ट्रैक्टर व बैलगाड़ी को दिल्ली की सीमा में घुसने से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मना कर दिया, इससे प्रजापति समाज के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने यूपी गेट पर सुबह 11 बजे से नारेबाजी शुरू कर दी।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि कुम्हार और प्रजापति समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल करने, समाज की लड़कियों से शोषण व हत्या की घटना में न्याय के अलावा लोगों की जनगणना की मांग पर तमाम लोगों ने मेरठ से दिल्ली पदयात्रा शुरू की है।
विज्ञापन


दिल्ली और यूपी पुलिस के अधिकारियों ने समाज के लोगों से वार्ता कर ट्रैक्टर और बैल गाड़ियों को यूपी गेट पर रोक दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी गाड़ियों से लोगों को जंतर मंतर की तरफ रवाना कराया। दोपहर 1:00 बजे तक यूपी गेट पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें