फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन से ऑरेंज जोन में आया शहर का प्रदूषण स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑरेंज जोन में शहर का प्रदूषण
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद के प्रदूषण स्तर में बुधवार को मंगलवार के मुकाबले कमी आई। प्रदूषण रेड से ऑरेंज जोन में आ गया। जिले का एक्यूआई 275 दर्ज हुआ, जबकि यह मंगलवार को 307 था। जिले में 313 एक्यूआई के साथ लोनी सबसे प्रदूषित बना हुआ है। पीएम दस का स्तर 313 और पीएम 2.5 का स्तर 208 दर्ज हुआ। वसुंधरा में एक्यूआई 281 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस का स्तर 281 दर्ज हुआ तो पीएम 2.5 का स्तर 194 रहा। इंदिरापुरम और संजय नगर का एक्यूआई 252 रहा। इंदिरापुरम में पीएम दस 252 रहा। वहीं पीएम 2.5 का स्तर 178 तक जा पहुंचा। संजय नगर में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 252 और 186 दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें