फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पर लाठी बरसाने वाला चौकी प्रभारी निलंबित: गाजियाबाद में विकास तिवारी पर बर्बरता, पीट-पीटकर किया अधमरा

Wed, 26 Aug 2026 11:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में अंडे की ठेली लगाने वाले दिव्यांग को पीटने वाले बस अड्डा चौकी पर प्रभारी अंशु यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांग पर लाठी बरसाने वाला चौकी प्रभारी निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में अंडे की ठेली लगाने वाले दिव्यांग को पीटने वाले बस अड्डा चौकी पर प्रभारी अंशु यादव को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पैरों से दिव्यांग शिकायकर्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार सिहानी गेट थाना क्षेत्र के बस अड्डे पर अंडे की बिक्री बंद कर दी। इसके बावजूद ठेली को देखने पहुंचे विकास तिवारी को चौकी इंचार्ज ने तलब कर लिया। 

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने ठेली के मालिक विकास तिवारी पर बर्बरता से लाठी भांजी और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मामले की जांच की गई तो चौकी इंचार्ज की क्रूरता उजागर हुई। चौकी इंचार्ज अंशु यादव को जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी ने बताया कि अंडे विक्रेता जिला स्तरीय खिलाड़ी है और पिता की मौत के बाद अंडे की ठेली लगाकर दो बेटियों का पालन पोषण करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें