फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: गोविंदपुरम में ऑटो की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 05 Nov 2026 01:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गोविंदपुरम में ऑटो की टक्कर से 2025 बैच के सिपाही प्रभात कुमार की मौत हो गई। वह पुलिस लाइन के वायरलेस सेंटर में तैनात थे; घायल प्रभात ने संजय नगर अस्पताल में दम तोड़ा, उनका परिवार मेरठ में रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार पुलिसकर्मी प्रभात कुमार की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही को उपचार के लिए संजय नगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डीसीपी मुख्यालय बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभात कुमार के रूप में हुई है। वह वर्ष 2025 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में पुलिस लाइन स्थित वायरलेस सेंटर में तैनात थे। मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले प्रभात कुमार का परिवार मेरठ में रहता है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें