फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में अवैध पटाखों का जखीरा जब्त: एक आरोपी गिरफ्तार, मकान को बनाया था अड्डा; पुलिस के भी उड़े होश

Sat, 17 May 2025 04:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध पटाखों की खेप बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण का कार्य करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसकी वजह 33 वर्ष बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुलशन कालोनी ग्राम शहजादपुर में स्थित एक मकान में अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण का कार्य करने वाले अभियुक्त इरफान पुत्र सगीर निवासी फर्रुखनगर असालतपुर थाना टीलामोड गाजियाबाद उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

जिसके कब्जे से 10 पेटी फायर शाट्स (पूर्ण निर्मित कुल संख्या 1800 ) व 500 सुतली बम व 500 सुतली बम लाल टेप से कसे हुए व 10 पैकेट डेटोनेटर फायर शाट्स बनाने में प्रयोग होने वाले ( कुल 1000 ) व 14 बोरे ( कुल वजन 285 किलो ) फायर शाट्स बनाने में प्रयोग होने वाला सफेद पाउडर व 39 किलो 220 ग्राम फायर शाट्स बनाने में प्रयोग होने काला पाउडर (बारूद) व 34 किलो 860 ग्राम फायर शाट्स बनाने में प्रयोग होने वाला सिक्के का चूरा / बूटटा व 08 किलो 600 ग्राम फायर शाट्स बनाने मे प्रयोग होने वाला हल्के पीले व सफेद रंग का पाउडर ( गंधक-पोटाश) तथा पटाखे बनाने की अवैध सामग्री उपकरण सहित बरामद हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा बरामदगी के आधार पर थाना मुरादनगर पर तत्काल धारा-9(बी)1(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है।   

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं और मेरे अन्य साथी इस मकान में पटाखे बनाने के उपकरण से अवैध रूप से पटाखे तैयार कर अलग-अलग मार्का लगाकर जगह-जगह बेच देते हैं। जिससे हमें काफी मुनाफा होता है। अवैध रूप से पटाखे बनाकर बेचने से प्राप्त मुनाफे से हम अपना खर्चा चलाते हैं। हमारे पास इसका कोई लाइसेंस भी नहीं है। 
                      
गिरफ्तार अभियुक्त 
गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरफान पुत्र सगीर को गिरफ्तार किया है। जिसकी उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है।  वहीं दूसरी तरफ वांछित अभियुक्तों के नाम हैं कामिल, समीर, आस मोहम्मद,  महबूब और इसरार हैं। ये सभी मुरादनगर के रहने वाले हैं। 

आरोपी से बरामद किया गया सामान
पुलिस को आरोपी के पास से 10 पेटी फायर शाट्स, 500 सुतली बम, 500 सुतली बम लाल टेप से कसे हुए। 10 पैकेट डेटोनेटर फायर शाट्स बनाने में प्रयोग होने वाले, 14 बोरे फायर शाट्स बनाने में प्रयोग होने वाला सफेद पाउडर, 39 किलो 220 ग्राम फायर शाट्स बनाने में प्रयोग होने काला पाउडर, 34 किलो 860 ग्राम फायर शाट्स बनाने में प्रयोग होने वाला सिक्के का चूरा, बूटटा और 8 किलो 600 ग्राम फायर शाट्स बनाने मे प्रयोग होने वाला हल्के पीले व सफेद रंग का पाउडर. 20 बोरे फायर शाट्स बनाने वाली गत्ते की बेलनाकार नली, 215 बंडल पैकिंग के छोटे गत्ते, 30 बंडल पैकिंग के बडे गत्ते, 5 बंडल सफेद रंग का चमकीला पेपर रैपर और 7 बंडल महरुम रंग का चमकीला पेपर रैपर, 3 हथौडे प्लास्टिक के, 5 बेलन प्लास्टिक के, 2 बेलन लकड़ी के, 3 बेलन लोहे के, एक छोटा जैक,  एक ड्रिल मशीन , एक मिक्सी मशीन, एक छोटा ड्रम रंग नीला, एक सफेद रंग का टब मय ढक्कन, 6 टेप कटिंग मशीन, 15 बडे टेप, औ 130 टेप, एक झरना बरामद किया है। 

पकड़े गए आरोपी की ब्लैक हिस्ट्री
अभियुक्त के विरुद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना टीलामोड, थाना लोनी, थाना मुरादनगर पर विस्फोटक अधिनियम व सीएलए एक्ट के 5 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें