फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगमय हुआ शहर, छत से पार्क तक किया योग

विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित योग शिविर में करतब दिखाते बच्चे - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
योगमय हुआ शहर, छत से पार्क तक किया योग
विज्ञापन

साहिबाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर योगमय रहा। घर के ड्राइंगरूम से लेकर बालकनी तक। पार्क से लेकर ऑनलाइन हर जगह योग क्रियाएं हुईं। डिजिटली और फिजिकली योग का उत्सव मनाया गया। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सबने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर योग की फोटो इधर से उधर होती रहीं। योग करने के दौरान कुछ ने सीखा भी। साथ ही सेहतमंद रहने के लिए नियमित योग करने का संकल्प भी लिया। इस बार योग की थीम योगा फोर वेलनेस थी।
भारत योग का जनक
सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदिरापुरम स्थित स्वर्णजयंती पार्क में सांसद वीके सिंह शामिल हुए। सांसद ने योग करके शहर के लोगों को इसके महत्व का संदेश दिया। भगवान शिव को प्रथम योग गुरु बताया। उन्होंने कहा भारत शुरू से ही योग का जनक रहा है, योग की विद्या के जरिए ही ऋषि-मुनि खुद को निरोग और दीर्घायु रखते थे। वर्तमान समय में उन्होंने योग को घर-घर तक पहुंचाने का श्रेय बाबा रामदेव को दिया। कार्यक्रम के सभी 20 मंडलों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों ने भाग लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

ऑनलाइन किया योग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरनंदी महानगर शारीरिक विभाग द्वारा ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में परिजनों सहित स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज से अन्य लोग भी ऑनलाइन जुड़कर सहभागी बनते हुए योग किया। योग फोर वेलनेस थीम पर आयोजित योग के ऑनलाइन कार्यक्रम में टीएचए के लोग जुड़े। योग कार्यशाला में इंदिरापुरम, खोड़ा, प्रताप विहार, विजय नगर, गौड सीटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक आदि के पांच हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। हरनंदी महानगर संघचालक प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
योग के लाभ बताए
कौशांबी रनर क्लब एवं फिटेज वर्क आउट स्टूडियो द्वारा योगा सेशन का आयोजन कौशांबी पार्क में किया गया। क्लब सदस्य योग गुरु कविता झा के मार्गदर्शन में योगा सेशन का संचालन किया गया। श्रवण राय ने लोगों को अपने दैनिक जीवन में योगा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कौशांबी रनर क्लब के कोच डॉक्टर शिवा दीक्षित ने क्लब द्वारा आयोजित साप्ताहिक योगा सेशन में आने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।
शालीमार गार्डन के हनुमान वाटिका में किया योग
शालीमार गार्डन मेन के प्राचीन श्री राम मंदिर प्रांगण की हनुमान वाटिका में आयोजित योग दिवस के मौके पर भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने योग किया। वार्ड 37 पार्षद सरदार सिंह भाटी ने योग को स्वास्थ्य, मस्तिष्क और संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि भाटी का विशेष सहयोग रहा। योग गुरु आचार्य सत्येंद्र प्रियदर्शी एवं बाल मुकुंद मिश्रा ने योग करवाते हुए, मानव जीवन मे योग की महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कालीचरण पहलवान, रवि भाटी, कैलाश यादव, दीपक ठाकुर मौजूद रहे।
योग करना सिखाया
योगा फोर वेलनेस थीम के तहत इंदिरापुरम साइक्लिंग क्लब के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए योगाभ्यास किया और साइक्लिंग के साथ-साथ योग से इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्लब के लोगों से अपील की। वहीं भारत विकास परिषद संकल्प शाखा इंदिरापुरम की ओर से योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित हुआ। जिसका समापन योग दिवस पर किया गया। योग गुरु भारती टोंगर ने सभी को योग का प्रशिक्षण दिया। जया श्रीवास्तव ने योग का समापन हास्य क्रिया से कराया। इस दौरान अनिल भारद्वाज, रविन्द्र मिश्रा, अनिल जैन, सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूलों की भी रही भागीदारी
शहर के सभी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन योग कार्यशाला की गईं। डीपीएस इंदिरापुरम द्वारा एक विशेष डिजिटल असेंबली में विश्व संगीत दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर स्कूल प्रो वाइस चेयरपर्सन संतोष बंसल शामिल हुईं। स्कूल के छात्रों और योग प्रशिक्षकों ने कुछ आसन और योग मुद्राएं प्रस्तुत की। एनएन मोहन पब्लिक स्कूल में भी योग का कार्यक्रम बच्चों के बीच ऑनलाइन आयोजित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल शशि शर्मा ने सभी को योग को अपने जीवन में समाहित करने का संदेश दिया। रामप्रस्थ स्थित दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी योग की ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई।

चिरंजीव विहार के सेंट्रल पार्क में योग करती महापौर आशा शर्मा- फोटो : GHAZIABAD City

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करती युवतियां। - फोटो : GHAZIABAD City

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें