फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटीपी में खामियां, 40 फैक्टरियां बंद करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईटीपी में खामियां, 40 फैक्टरियां बंद करने का निर्देश
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी अप्रैल पार्क स्थित सीईटीपी (कॉमन इंफ्यूएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में कई खामियां मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। 40 फैक्टरियों को बंद करने का आदेश दिया है। प्लांट की बिजली और जल आपूर्ति बंद करने के साथ-साथ प्लांट से जुड़ी फैक्टरियों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ट्रॉनिका सिटी अप्रैल पार्क स्थित सीईटीपी के संचालन और देखरेख के लिए उद्यमी प्रतिमाह लाखों रुपये देते हैं। उद्यमियों का कहना है कि अप्रैल पार्क स्थित करीब चालीस फैक्टरियों की तरफ से प्रतिमाह 15 लाख रुपये देने के बाद भी सीईटीपी का उचित रखरखाव न किए जाने से उद्यमी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बता दें कि यूपीसीडा ने रंगाई फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी को शोधित करने के लिए छह एमएलडी का प्लांट बनाया था। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि जनवरी और मार्च में प्लांट का चार बार निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्लांट के संचालन और रखरखाव में कई खामियां मिलीं। इस पर यूपीसीडा को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। नोटिस का उत्तर न मिलने पर 9 जून को प्लांट की बिजली और जल आपूर्ति बंद करने और प्लांट से जुड़ी इकाइयों की संचालन प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि सीईटीपी में खामी के चलते फैक्टरियों का गंदा पानी साफ नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से जल प्रदूषण फैल रहा है। वहीं यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता जीडी शर्मा का कहना है कि नोटिस नहीं मिला है। जिसके कारण उत्तर नहीं दिया जा सका है। प्लांट की खामियों को दूर कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी के पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी फैक्टरियों के बंद होने से उद्यमियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें