फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के अंदर कर रहे थे चोरी, बाहर से शटर बंद कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में कर रहे थे चोरी, बाहर से शटर बंदकर पकड़ा
विज्ञापन

लोनी। एसएलएफ वेद विहार कॉलोनी में बुधवार तड़के किराने की दुकान का शटर उखाड़कर दो चोर चोरी कर रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी की सूचना पर दुकान मालिक वहां पहुंचा और बाहर से शटर लगाकर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान दुकान के बाहर खड़े चोरों के दो साथी भाग गए।
विज्ञापन

वेद विहार निवासी नौशाद ने बताया कि उनका घर दुकान से 200 मीटर की दूरी पर है। रात करीब ढाई बजे पड़ोसियों ने उनकी दुकान में चोर घुसे होने की सूचना दी। पीड़ित अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचा। उन्हें देखकर दुकान के बाहर खड़े दो चोर भाग गए। दुकान के अंदर दो चोरों को पीड़ित ने शटर बंदकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को बाहर निकाला और थाने ले आई। बुधवार दोपहर पीड़ित लोनी थाने पहुंचे और चोरों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, एसएलएफ में रहने वाले कुछ लोग भी थाने में आ गए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। करीब एक माह में तीन से चार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हिरासत में लिए चोरों के साथियों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें