फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटियों ने अपने दम पर दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटियों ने अपने दम पर दी कोरोना को मात
विज्ञापन

साहिबाबाद। जिले में कोरोना रिकवरी रेट 95.49 पर आने से ही टीएचए की भी तस्वीर साफ होने लगी है। यहां की कई सोसायटियों ने अपने दम पर कोरोना का मात दे दी है। ज्यादातर सोसयाटियों में नाम मात्र के मरीज ही बचे हैं । वहीं क्षेत्र के मैक्स सुपर स्पेशलिटी, अवंतिका, ईएसआईसी और श्रेया समेत अन्य कोविड अस्पताल में बेड खाली होने लगे हैं। कैलाश मानसरोवर भवन में नगर निगम, आरएसएस के सेवा भारती, मोहन नगर में खालसा आइसोलेशन सेंटर में कम ही मरीज बचे हैं।
संक्रमण मुक्त हो रही सोसायटियों में कोरोना प्रोटोकॉल बरकरार
टीएचए की सोसायटियों में एओए पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण फैलते ही कमर कस ली थी। कई जगहों पर आइसोलेशन सेंटर बनाए गए तो अन्य सोसायटियों में लोगों ने एओए व एक दूसरे की मदद से ही होम आइसोलेशन में कोरोना को मात दी। अप्रैल माह में टीएचए की सोसायटियों में करीब 25 प्रतिशत तक लोग बीमार हो गए थे। वहीं अब यह हालात सुधरे हैं। इस बीच दर्जनों सोसायटियां कोरोना मुक्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी कुल संक्रमण मरीज अब कितने मरीज
सोसयटी - पहले संक्रमित - अब सक्रिय
अरिहंत हार्मोनी - 94- शून्य
एसपीएस अपार्टमेंट -18- शून्य
पार्श्वनाथ रेगालिया -99- शून्य
ऑलिव काउंटी -170- शून्य
गौरी शंकर विहार -15- शून्य
एसजी इंप्रेशन -40 -शून्य
एसपीएस वैभवखंड -56- शून्य
आदित्य मेगा सिटी -225 -शून्य
महागुन मेंशन 62 -01
जीसी टावर-1 30- शून्य
लोटस पोंड 60 -शून्य
वैशाली सेक्टर-6 60- 02
सेवियर पार्क 110 -23
शिप्रा सृटि 152 -11
आशियाना उपवन 55 -01
गौर ग्रीन विस्टा 46 -शून्य
अस्पतालों में लगातार खाली हो रहे हैं बेड :
ईएसआईसी अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉ. अनिल कुश ने बताया कि अभी तक 185 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिसमें से 110 मरीजों को सकुशल घर भेजा चुका है। अस्पताल में अब कोरोना के सात मरीज ही भर्ती हैं। वैशाली सेक्टर-1 मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एमएस डॉ. निधि एम.देव बताती हैं कि 90 प्रतिशत मरीजों को ठीक कर घेर भेजा जा चुका है। सभी को ठीक करने के लिए साइकास्ट्रिट से कंसल्टेशन कराते हैं। इंदिरापुरम में अवंतिका अस्पताल के डॉ. युवराज ने बताया कि अस्पताल में लेवल-3 के तहत कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार तक उनके अस्पताल में 15 भर्ती रहे। जबकि अभी तक 400 केस कोरोना के भर्ती हो चुके हैं। वहीं, श्रेया अस्पताल के डॉ हिमांशु बताते हैं कि 120 से ज्यादा कोरोना मरीज भर्ती हुए हैं। जिसमें से 110 से अधिक लोगों को ठीक कर घर भेजा जा चुका है। अन्य अस्पतालों में भी लगातार बेड खाली हो रहे हैं।
एओए द्वारा उठाए गए कदम
- जब तक कोरोना की तीसरी लहर का दौर खत्म नहीं हो जाता नहीं खुलेंगे क्लब हाउस
- इस बार गर्मी में नहीं ओपन होंगे स्वीमिंग पूल
- सोसायटी के क्लब समेत फुटबॉल, क्रिकेट व टेनिस सभी खेल बंद रहेंगे
- सोसायटी के पार्क में बच्चों व बड़ों के ग्रुप में घूमने पर पाबंदी बरकरार रहेगी
- सोसायटी में किसी भी बच्चे के बर्थ-डे पर बच्चों का ग्रुप में मिलने पर मनाही
- किसी भी बाहरी व्यक्ति के सोसायटी में प्रवेश पर पाबंदी, इनमें मेहमान से लेकर कुरियर एवं बाहरी स्टाफ सब शमिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें