फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के सभी मॉनिटरिंग स्टेशन पर पीएम 2.5 का स्तर पहुंच ग्रीन जोन में

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के सभी मॉनिटरिंग स्टेशन पर पीएम 2.5 का स्तर पहुंचा ग्रीन जोन में
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में शनिवार को मामूली गिरावट देखी गई। हालांकि अभी भी शहर का एक्यूआई यलो जोन में बना हुआ है। शहर का एक्यूआई 103 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में इंदिरापुरम और संजय नगर में एक्यूआई ग्रीन जोन में दर्ज किया गया। आंकड़े देखे जाएं तो सभी मॉनिटरिंग स्टेशन पर पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में दर्ज हुआ।
विज्ञापन

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई शुक्रवार को 128 दर्ज किया गया था। इसमें शनिवार को 25 प्वाइंट की कमी हुई और गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 103 पर पहुंच गया। आंकड़े देखे जाएं तो लोनी और वसुंधरा का एक्यूआई यलो जोन में और संजय नगर और इंदिरापुरम का एक्यूआई ग्रीन जोन में रहा। लोनी में एक्यूआई गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 129 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 129 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में 44 दर्ज किया गया। वसुंधरा में एक्यूआई 105 रहा। यहां पर भी पीएम 10 का स्तर यलो जोन में 105 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में 35 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई ग्रीन जोन में 91 तक पहुंच गया। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 दोनों ही ग्रीन जोन में रहे। पीएम 10 का स्तर 91 और 37 रहा। इंदिरापुरम की हवा सबसे साफ रही। यहां पर एक्यूआई 86 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 86 तो पीएम 2.5 का स्तर सबसे कम 27 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें