फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे देरी से उड़ान भरेगी हिंडन-हुबली फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे देरी से उड़ान भरेगी हिंडन-हुबली फ्लाइट
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन से हुबली के लिए 31 मई को फ्लाइट दो घंटे देरी से उड़ान भरेगी। तकनीकी कारणों से फ्लाइट दोनों तरफ से दो घंटे की ही देरी से ही संचालित होगी। स्टार एयर कंपनी की ओर से हिंडन एयरपोर्ट से कर्नाटक के हुबली के लिए फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उड़ान भरती है। बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हिंडन-हुबली फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। 31 मई को तकनीकी कारणों से दोनों तरफ की फ्लाइट दो घंटे की देरी से रहेगी। हुबली से निर्धारित समय डेढ़ बजे की जगह 3:30 बजे उड़ान होगी। जबकि हिंडन से हुबली के लिए फ्लाइट शाम 4:30 बजे की जगह 6:30 बजे उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है। देरी से उड़ान भरने की सूचना सभी यात्रियों को पूर्व में दे दी गई है। इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट प्रबंधन ने अपने सोशल अकाउंट पर भी इसकी जानकारी अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें