फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के खाते से निकाले दस हजार रुपये
विज्ञापन

साहिबाबाद। एक निजी कंपनी के कर्मचारी के खाते से शातिरों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कुछ देर पहले ही नोएडा के एक एटीएम बूथ से 20 हजार रुपये दो बार में निकाले थे। घर पहुंचने पर उनके मोबाइल पर 30 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। पीड़ित ने खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खोड़ा के शिव विहार में राम सुमेरे यादव परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने निजी बैंक के एटीएम बूथ से नोएडा में दो बार में 20 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर कुछ मेसेज आए हुए थे। मेसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से 20 हजार के जगह 30 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने आननफानन एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद खोड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दी। एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें