फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अश्लील वीडियो-फोटो किए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के अश्लील वीडियो-फोटो किए वायरल
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किसी सिरफिरे ने युवती को बदनाम करने के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। विजयनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने साइबर सेल से मदद मांगी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती का कहना है कि किसी ने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने के बाद उसके सोशल अकाउंट्स पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल की हैं। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी के सोशल एकाउंट पर जाकर विरोध किया तो उसने उसके साथ गालीगलौज की। पीड़िता का कहना है कि किसी सिरफिरे युवक ने उसे बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। फेसबुक हेडक्वार्टर से एकाउंट के बारे में डिटेल मांगी जाएगी। आईपी एड्रेस भी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें