फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान से गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
दो मंजिला मकान से गिरकर युवती की मौत
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की मुस्तफाबाद कॉलोनी में शनिवार शाम दो मंजिला मकान की छत से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। युवती अपनी छत से नीचे को कुछ सामान फेंक रही थी तभी पैर फिसलने से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद कॉलोनी में साबरी (22) परिवार के साथ रहती थी। साबरी के पिता की पांच साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार में चार भाई, एक बहन और मां है। चारों भाई सिलाई का काम करते हैं। साबरी की बहन की शादी हो चुकी है। शनिवार शाम साबरी और उसकी मां घर पर अकेली थी। शाम को साबरी अपनी छत से कुछ सामान नीचे फेंक रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह दो मंजिल की छत से नीचे जमीन पर आकर गिर गई। आननफानन परिवार के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कुछ बीमार थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें