फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा, नौ दबोचेरेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा, नौ दबोचे

विज्ञापन
साहिबाबाद पुलिस की गिरफ्त में हुक्का बार मे पकड़े गए आरोपी। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा, नौ दबोचे
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में एसएम वर्ल्ड के सामने बेसमेंट में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर साहिबाबाद पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से मालिक समेत नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। चार दिन पूर्व ही यहां पर हुक्का बार शुरू हुआ था। इसको लेकर यहां पर डेकोरेशन का काम किया जा रहा था। पुलिस ने हुक्का, पाइप, तंबाकू आदि बरामद किया है।
सीओ साहिबाबाद आलोक दूबे ने बताया कि शालीमार गार्डन के एसएम वर्ल्ड के सामने बेसमेंट में हुक्का बार चलने की सूचना मिली। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने टीम के साथ मिलकर यहां पर छापा मारा। इस दौरान यहां पर रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालितहोता पाया गया। नौ युवक यहां पर पुलिस को मौजूद मिले। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ललित, सचिन, निवासी जनकपुरी साहिबाबाद, आशीष निवासी अर्थला, हिमांशु निवासी छाबड़ा कॉलोनी, दीपक निवासी वृंदावन गार्डन, लोकेश, अभिषेक और निखिल निवासी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो व मानेस निवासी शालीमार गार्डन हैं। सीओ ने बताया कि ललित रेस्टोरेंट का मालिक है। वही यहां पर हुक्का बार का संचालन कर रहा था। पकड़े गए सभी युवा आसपास के ही रहने वाले हैं। यहां पर कोई लाइसेंस नहीं मिला है। चार हुक्का, आठ चिलम, तीन पैकेट स्मोक क्वाइल, दो डब्बे तंबाकू आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले शुरू किया था हुक्का बार
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से यहां पर रेस्टोरेंट चला रहा था। उसकी की आड़ में करीब चार दिन पूर्व उसने यहां पर हुक्का बार का संचालन शुरू किया था। इसके लिए उसने रेस्टोरेंट में ही हुक्का बार के लिए डेकोरेशन करने की तैयारी शुरू की थी। उससे पहले ही पुलिस ने यहां पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें