दिल्ली के युवक का था श्मशान में मिला शव
लोनी। कोतवाली की डाबर कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में मिले शव की शुक्रवार को शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह श्मशान में एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ था। शुक्रवार को लोनी थाने कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त पंकज (23) निवासी सोनिया विहार दिल्ली के रूप में की। मृतक की पत्नी और एक बेटी है। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को पंकज का एक दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। उन्होंने दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो