फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तीसरा प्रदूषित शहर गाजियाबाद, ऑरेंज जोन में एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में तीसरा प्रदूषित शहर गाजियाबाद, ऑरेंज जोन में एक्यूआई
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर शनिवार को ऑरेंज जोन में रहा। शहर का एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। गाजियाबाद देश में सातवां और दिल्ली एनसीआर में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। देश का सबसे प्रदूषित शहर लखनऊ रहा। यहां पर एक्यूआई 362 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली एनसीआर में बुलंदशहर सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 323 दर्ज किया गया
विज्ञापन

आंकड़े देखे जाएं तो गाजियाबाद शहर में लोनी इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई रेड जोन में बना हुआ है। यहां पर एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 276 और 328 रहा। वहीं, इंदिरापुरम 290 एक्यूआई के साथ ऑरेंज जोन में रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 208 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 290 दर्ज किया गया। वसुंधरा का एक्यूआई 287 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 207 और पीएम 2.5 का स्तर 297 दर्ज किया गया। संजयनगर में एक्यूआई सबसे कम 273 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 235 और 273 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें