फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी सादकपुर गांव में सोमवार दोपहर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी शैलेंद्र (35) वर्तमान में पावी सादकपुर गांव के रजनीश के मकान में किराए पर रहते थे। परिजनों ने बताया कि दोपहर में परिवार के लोग बाहर बैठे थे तभी शैलेंद्र कमरे में गए और गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गए। कुछ समय बाद पत्नी कमरे में गई तो पति को फंदे पर लटके देखा। परिजन ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शैलेंद्र के पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है। एसएचओ उमेश पंवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही आई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें