फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मंजिला फैक्टरी की छत से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मंजिला फैक्टरी की छत से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

लोनी। आर्य नगर कॉलोनी स्थित एक कपड़े की चार मंजिल फैक्टरी की छत से गिरकर एक कारीगर की मौत हो गई है। सुबह होने पर लोगों को घटना का पता चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले अलाउद्दीन (32) हाल ही में आर्य नगर कॉलोनी में रह रहे थे। वह आर्य नगर में ही दिलीप कुमार की कपड़े की फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार रात वह चार मंजिला फैक्टरी की छत पर सो रहे थे। बुधवार सुबह उनका शव नीचे सड़क पर मिला था। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को अवगत कराया। बॉर्डर थाना एसएचओ ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि फैक्टरी में अन्य कर्मचारी भी अलग-अलग फ्लोर पर सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय मृतक उठा होगा, इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। फिलहाल पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है। मामले में अगर कोई तहरीर आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें