फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
विज्ञापन

साहिबाबाद। वसुंधरा निवासी एक युवक के क्रेडिट कार्ड से शातिर ठगों ने दो बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित मोहन मीकिंस सोसायटी में नीरज कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए। मैसेज देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए थे। उन्होंने बताया कि शातिर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से ठगी को अंजाम दिया है, जबकि उनका क्रेडिट कार्ड उन्हीं के पास था। उन्होंने बैंक में शिकायत कर इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें