फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलामी में जीडीए को मिले 7.34 करोड़

विज्ञापन
जीडीए में नीलामी की प्रक्रिया में शामिल होते अधिकारी। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
नीलामी में जीडीए को मिले 7.34 करोड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की ओर से शुक्रवार को ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक, औद्योगिक सहित बड़े भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। जीडीए सभागार में हुई नीलामी प्रक्रिया में जीडीए को तीन संपत्तियों से 7.34 करोड़ की आय हुई है। आरडीसी में दुबई मॉल के सामने बनाए गए 10 क्योस्क की फिर से नीलामी नहीं हो सकी।
क्योस्क की नीलामी में बोली दाताओं की ओर से आखिरी 27.50 लाख की बोली लगाई गई, लेकिन बीते दिसंबर 2020 में हुए आवंटन से यह राशि करीब आधी होने के कारण बोली को निरस्त कर दिया गया। ऐसे में जीडीए की ओर से क्योस्क को फिर से नीलामी में लगाया जाएगा। जीडीए को नीलामी में मधुबन बापूधाम योजना के दो औद्योगिक और पटेलनगर के भूखंड से करोड़ों आय हुई है। मधुबन बापूधाम योजना में 1780 वर्गमीटर का औद्योगिक भूखंड और पटेलनगर में कंवीनियेंट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूखंड बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद प्राधिकरण की ओर से पहली नीलामी आयोजित की गई है। नीलामी में ग्रुप हाउसिंग के साथ बड़े सामुदायिक भवन, वृद्धाश्रम, कंवीनियेंट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित अन्य भूखंडों को जगह दी गई थी। नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता ओएसडी सुशील कुमार चौबे ने की। इस मौके पर मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता रणवाीर सिंह, लेखाकार प्रभात कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें