फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखेंगी 30 टीमें

विज्ञापन
गाजियाबाद। विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद प्रेसवर्ता करते डीएम व एसएसपी। फोटो: अ - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखेंगी 30 टीमें
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन ने भी निगरानी शुरू कर दी है। चुनाव प्रचार में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर 30 टीमें नजर रखेंगी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने शनिवार शाम प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आचार संहिता को प्रभारी रूप से लागू करने के लिए एडीएम सिटी विपिन कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता के अनुपालन के लिए सी-विजिल एप को सक्रिय कर दिया है। ऐसे में एप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक दल को जुलूस, रोड शो, नुक्कड़ सभा, जनसभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक उन्हें आचार संहिता की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमित मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को उनके आग्रह पर पोस्टल बैलेट घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। वह घर से ही मतदान कर सकेंगे। इसमें पारदर्शिता के लिए टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

नामांकन के लिए तय किए कार्यालय
14 जनवरी से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यालय तय कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि लोनी विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी के न्यायालय में, मुरादनगर के अपर उप जिलाधिकारी के न्यायालय में, साहिबाबाद विधानसभा के एसडीएम न्यायालय में, गाजियाबाद विधानसभा के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में और मोदीनगर विधानसभा के लिए डीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन किए जा सकेंगे।
रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए
जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने लोनी विधानसभा के लिए लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय को, मुरादनगर के लिए अपर एसडीएम चंद्रेश कुमार सिंह, साहिबाबाद के लिए एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह को, गाजियाबाद विधानसभा के लिए सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह को और मोदीनगर विधानसभा के लिए एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। शनिवार से ही इन सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी है। इनके साथ सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तहसीलदारों, बीडीओ, समाज कल्याण अधिकारी को तैनात किया गया है।
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के लिए तय हुए स्थान
विधानसभा में मतदान पार्टियों की रवानगी के लिए क्षेत्र का चयन कर दिया गया है। लोनी विधानसभा की मतदान पार्टियां डीपीएस पब्लिक स्कूल साहिबाबाद से रवाना होंगी। मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां कविनगर रामलीला मैदान और साहिबाबाद, गाजियाबाद के साथ धौलाना की पोलिंग पार्टियां केंद्रीय विद्यालय कमला नेहरूनगर मैदान से जाएंगी।
मतदान कर्मियों को देंगे बूस्टर डोज
सभी मतदान कर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें वैक्सीन की बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। जहां थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनेटाइजर, ग्लव्स की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन

जमा होंगे 15500 लाइसेंसी हथियार
कलक्ट्रेट में की गई संयुक्त प्रेसवार्ता में एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि जिले में 15500 लाइसेंसी हथियार हैं। इन्हें जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 700 हथियार जमा कराए जा चुके हैं। हथियार जमा कराने से छूट लेने के लिए लाइसेंस धारक को आवेदन करना होगा। इसके लिए दो स्क्रीनिंग कमेटी तैयार कर ली गई हैं। इनमें एडीएम, एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को शामिल किया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी आवेदन में हथियार जमा न कराए जाने के कारण का संज्ञान लेगी और वाजिब वजह होने के बाद छूट दे सकती है। ठोस वजह न होने पर हथियार जमा कराने से छूट देने का आवेदन निरस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिले में 167 लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। 115 अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है। इनकी निगरानी के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें