फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रोड स्वीपिंग मशीनों से होगी शहर की मुख्य सड़कों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
10 रोड स्वीपिंग मशीनों से होगी शहर की मुख्य सड़कों की सफाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अब शहर की प्रमुख सड़कों की सफाई नगर निगम रोड स्वीपिंग मशीनों से कराएगा। नगर निगम के पास पांच मशीनें पहले से मौजूद हैं, अब पांच और मशीनें खरीदी जाएंगी। जनवरी तक इन मशीनों की आपूर्ति मिल जाएगी। इन सभी 10 मशीनों को शहर के ऐसे मुख्य मार्गों पर लगाया जाएगा, जिन पर वाहनों की संख्या ज्यादा है।
दरअसल, मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से रोजाना झाड़ू नहीं लग पाती है। इसकी वजह से डिवाइडरों के आसपास धूल इकट्ठा हो जाती है और वाहनों के आवागमन से यह धूल उड़कर हवा में प्रदूषण बढ़ाती है। इसकी वजह से वायुमंडल में पीएम-10 और पीएम-2.5 की मात्रा अक्सर मानक से ज्यादा रहती है। नगर निगम ने हर जोन में मुख्य मार्गों की सफाई के लिए एक-एक मशीन खरीदी थी, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। ऐसे में अब नगर निगम पांच और मशीनें जल्द ही खरीदने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनकी आपूर्ति मिलने के बाद हर जोन में दो-दो मशीनें तैनात कर सड़कों की मैकेनाइज्ड सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

संचालन करेगी प्राइवेट कंपनी
नगर निगम इन 10 मशीनों के संचालन की जिम्मेदारी ऐसी प्राइवेट एजेंसी को देगा, जिसे इन्हें चलाने का अनुभव हो। निगम अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर के वेतन से लेकर डीजल खर्च की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी की होगी। नगर निगम प्रति किलोमीटर के हिसाब से एजेंसी को भुगतान करेगी।
विज्ञापन

जीपीएस और कैमरों से होगी मॉनीटरिंग
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि रोड स्वीपिंग मशीनों के संचालन की मॉनीटरिंग इन मशीनों में लगी जीपीएस (ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम) डिवाइस और कैमरों से होगी। जीपीएस से पता चल जाएगा कि मशीन किस रूट पर और कितने किलोमीटर चली है। वहीं, कैमरों की रिकॉर्डिंग से पता चलेगा कि मशीन सड़क पर सिर्फ चलाई गई है या इससे सफाई भी कराई गई है। प्रत्येक मशीन के आगे और पीछे के हिस्से पर कैमरे लगाए जाएंगे। वाईफाई युक्त इन कैमरों के जरिए कार्यालय में बैठकर भी देख सकेंगे कि सफाई हो रही है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें