फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदग्राम में चार दोस्तों ने दिव्यांग की हत्या कर जला दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदग्राम में चार दोस्तों ने दिव्यांग की हत्या कर जला दिया शव
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चार दोस्तों ने हरवंशनगर निवासी सचिन उर्फ सुदामा (25) की हत्या कर दी। दोस्तों ने पहले सचिन की गर्दन पेचकस से गोदी और फिर उसी की जैकेट की डोरी से गला घोंटकर मार डाला। सुबूत मिटाने के लिए शव को भी जला दिया। घटना 22 नवंबर की रात हुई थी तभी से चारों दोस्तों के लापता होने पर परिजनों को शक हो गया। शनिवार को पुलिस ने तीन दोस्तों रवि उर्फ गंजा, विवेक राघव और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथे दोस्त सचिन उर्फ सरदार की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को मृतक की हड्डियां, बेल्ट और जैकेट का जला हुआ अवशेष मिला है।
मेरठ रोड स्थित हरवंश नगर निवासी सचिन उर्फ सुदामा के पिता भोरन सिंह की 8 साल पहले और मां लक्ष्मी की इसी साल अप्रैल में मौत हो चुीक है। एक पैर से दिव्यांग सचिन मेटल फैक्टरी में काम करता था। वह सचिन तीन भाइयों सोनू, संदीप और विशाल के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर की रात पड़ोस में रहने वाले दोस्त विवेक और सौरभ सचिन को घर से बुलाकर ले गए। रातभर सचिन के न लौटने पर भाई संदीप ने नंदग्राम थाने में सचिन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी भी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

सीओ के पास जाकर बोला हत्यारोपी- रवि ने की है हत्या
पुलिस और परिजन सचिन को तलाश रहे थे कि शुक्रवार को उसका दोस्त सौरभ सीओ द्वितीय अवनीश कुमार के पास पहुंचा। उसने खुद को बचाने के लिए आरोप लगाया कि रवि ने सचिन की हत्या कर दी है। इस पर सीओ सौरभ को लेकर नंदग्राम थाने पहुंचे। पुलिस ने रवि व विवेक से पूछताछ की तो हत्या में सौरभ के साथ-साथ चौथे दोस्त सचिन उर्फ सरदार भी शामिल निकले।
एक दिन पहले हुआ था झगड़ा
21 नवंबर की रात को सचिन और उसके चारों दोस्त हरवंशनगर में शराब पी रहे थे। सचिन ने अपने गिलास में ज्यादा शराब का पैग डाल लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवेक ने उस पर जातिगत टिप्पणी की और कैंची से उसकी गर्दन पर वार भी किया। शोर-शराबा होने पर सचिन का भाई सोनू उसे बुलाकर घर ले गया था। इसी विवाद की रंजिश में दोस्तों ने उसकी हत्या का मन बना लिया।
जैकेट की डोरी से घोंटा गला, उपलों में जला दिया शव
चारों दोस्त सचिन को हरवंशनगर स्थित गड्ढ़ों में ले गए। वहां शराब पीने के बाद पेचकस निकालकर सचिन की गर्दन पर वार कर दिए। इसके बाद भी उसकी सांस चलती देख आरोपियों ने जैकेट की डोरी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गड्ढों में उपले रखे हुए थे। रात करीब ढाई बजे उपलों के ढेर में सचिन का शव जला दिया। शव राख होने के बाद आरोपी मौके से चले गए।
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट को जाएंगी हड्डियां : सीओ
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी हत्या से पहले घटनास्थल से चला गया था। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। घटनास्थल से शराब की बोतल, गिलास मिले हैं। साथ ही राख के ढेर में सचिन की हड्डियां, बेल्ट और जैकेट का जला हुआ अवशेष मिला है। आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य बनाने के लिए हड्डियों को डीएनए टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें