फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडिफाइड बाइक बनाने वाले दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
ध्वनि प्रदूषण को लेकर बैठक करती एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास.
विज्ञापन
मॉडिफाइड बाइक बनाने वाले दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

गाजियाबाद। वायु प्रदूषण के बाद अब ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए बुधवार को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने परिवहन विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। संयुक्त रूप से टीम बनाकर ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम प्रशासन ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर, डुप्लीकेट मोटर पॉर्ट्स, हार्न एवं ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले उपकरण बनाने एवं बेचने वाले दुकानदार और डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाए।
मोटर यान अधिनियम ध्वनि प्रदूषण विनियमन एवं नियंत्रण तथा पर्यावरण नियमावली में दिए गये प्रावधानों के अंतर्गत जनपद में 4 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट को अध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी पुलिस द्वितीय एवं राघवेंद्र सिंह एआरटीओ प्रवर्तन को शामिल किया गया है। इसी प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया।
विज्ञापन

लोगों को ध्वनि प्रदूषण से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया जाए। जागरूकता अभियान में आरडब्ल्यूए और सिविल डिफेंस की मदद ली जाएगी। होर्डिंग्स, फ्लैक्स, पंपलेट के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र के साथ-साथ तीनों तहसील क्षेत्रों में उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में संचालित कराया जाएगा। इसके साथ जिलाधिकारी ने नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, वाणिज्य कर, संयुक्त निदेशक उद्योग केन्द्र व क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र प्रेषित कर अपने-अपने विभागों से एक-एक अधिकारी को नामित करते हुए गठित समिति में शामिल किये जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह, एसडीएम लोनी शुभांगी शुक्ला, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें