फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर जांच करने गया गृह मंत्रालय का फर्जी अफसर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के घर जांच करने गया गृह मंत्रालय का फर्जी अफसर गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी पुलिस ने गृह मंत्रालय का फर्जी अधिकारी बनकर दोस्त के घर जांच-पड़ताल करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल व साथी की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मसूरी क्षेत्र में रहने वाले युवक से दोस्ती थी। आरोपी की हरकतों को देखते हुए दोस्त ने उसे घर आने से मना कर दिया था। इसी के चलते वह फर्जी अधिकारी बना और साथियों के साथ रौब गांठने पहुंच गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
फतेहगढ़ निवासी एक युवक मसूरी क्षेत्र में रहता है। एक दोस्त केमाध्यम से उसकी मुलाकात फतेहगढ़ के ही रहने वाले हरदीप यादव से हुई थी। जिला व जाति एक होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई। जिसके बाद हरदीप का युवक के घर आनाजाना शुरू हो गया। करीब डेढ़ साल से यह सिलसिला चल रहा था। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले हरदीप ने युवक की बहन के मोबाइल पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने शुरू कर दिए। बहन ने हरदीप की हरकतों को बताया तो युवक ने उसे घर आने से मना कर दिया। दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरदीप 20 अगस्त को स्कॉर्पियो लेकर दोस्त के घर पहुंचा। उसके साथ पांच अन्य लोग भी थे। हरदीप ने कहा कि वह गृह मंत्रालय में अधिकारी है। उसे घर में आने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके बाद हरदीप ने कार व मकान के दस्तावेज दिखाने को कहा। शोर सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद युवक ने हरदीप से उसका आईकार्ड मांगा। पड़ोसियों ने भी आईकार्ड दिखाने का दबाव डाला तो हरदीप साथियों को लेकर मौके से फरार हो गया।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने आरोपी हरदीप की स्कॉर्पियो का नंबर बताया तो वह किसी अन्य गाड़ी का निकला। केस दर्ज कर तभी से हरदीप व उसके साथियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को आरोपी हरदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ आए अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि हरदीप यादव के पास से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुआ है, जो कि उसके दोस्त किशनपाल निवासी हरदोई का निकला। रिवॉल्वर कब्जे में ले लिया गया है। उसका लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं, गिरफ्तारी के बाद हरदीप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि वह या उसके साथी गृह मंत्रालय में अधिकारी नहीं हैं। सिर्फ दोस्त के घर में घुसने व उस पर रौब गांठने के लिए वह फर्जी अधिकारी बना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें