फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के घर जाने के लिए बसों के इंतजार में खड़ी रहीं बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनों को कहीं बस नहीं मिली तो कहीं सीट
विज्ञापन

रक्षाबंधन: भाइयों के घर जाने के लिए बसों के इंतजार में खड़ी रहीं बहनें
गाजियाबाद। भाइयों के घर जाने के लिए बहनें बसों के इंतजार में बैठी रहीं। वहीं कुछ बहनों ने जान जोखिम में डालकर यात्रा की। बसों की किल्लत के कारण खिड़कियों के माध्यम से यात्रियों ने बसों में प्रवेश किया। हालात बदतर देखकर परिवहन निगम के अधिकारियों ने बसों के चक्कर बढ़ाए। रही सही कसर जाम ने पूरी कर दी। बुलंदशहर और मेरठ जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार को रक्षाबंधन का पर्व है। समय से भाइयों केघर पहुंचने के लिए बहनें एक दिन पहले ही जाने लगीं। इस कारण रोडवेज बस अड्डों पर काफी भीड़ देखने को मिली। दोपहर में पुराना बस अड्डे के हालात बहुत खराब थे। बसें काफी कम थीं और सवारियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। जैसे ही बसें आतीं, वैसे ही सवारियों गेट के अलावा बच्चों को खिड़कियों से चढ़ाना शुरू कर देते थे, जिससे उन्हें सीट मिल सके। कई बच्चे जमीन पर गिरने से बच गए। कई बहनों के सामान भी बस में चढ़ाने के दौरान गिर गए। भीड़ की स्थिति को देखते हुए एआरएम एनके वर्मा ने बसों की फेरियां बढ़ा दीं। उन्होंने चालक परिचालकों को निर्देश दिए कि नॉन स्टाप बस संचालित की जाएं। बहनों और भाइयों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

- दो रूट पर चलीं बसें
पुराना बस अड्डा से केवल बुलंदशहर और मेरठ के लिए बसें संचालित होती हैं। दोनों रूट पर 50 बसें संचालित होती हैं। इसमें 28 बसें बुलंदशहर और 22 बसें मेरठ के लिए चलती हैं। रोडवेज बस अड्डे के अलावा लाल कुआं, जीटी रोड, मेरठ रोड, हापुड़ रोड पर सवारियां खड़े होकर बसों का इंतजार करती रहीं। पूरे दिन बहनों को जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

- पुलिस बल रहा तैनात
भाई-बहन के प्यार के पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन भी अलर्ट रहा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर दिनभर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने आने-जाने वाले यात्रियों व उनके सामान की चेंकिंग भी की। इसके अलावा संदिग्ध जगहों पर महिला पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें