फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूस मुहैया कराने वाली एजेंसी ने की 8.34 करोड़ की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जासूस मुहैया कराने वाली एजेंसी ने की 8.34 करोड़ की टैक्स चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी की जांच कर 8.34 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद एजेंसी के दिल्ली और गाजियाबाद स्थित कार्यालय पर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान एजेंसी मालिक से मिले 77 लाख रुपये को भी अधिकारियों ने सील कर दिया। एजेंसी मालिक ने विभाग को 6.05 करोड़ रुपये का टैक्स जमा कराया है।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली निवासी गौरव भारतीय डिबलाइन सिक्योरिटी सॉलूशंस लिमिटेड नाम से एजेंसी चलाता है। साहिबाबाद में एजेंसी का कार्यालय है। यह एजेंसी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को सिक्योरिटी उपलब्ध कराती है। इसके अलावा डिटेक्टिव सर्विस और मैनपावर रिक्रूमेंट करती है। इसके अलावा अस्पताल, आरडब्ल्यूए, इंस्टीट्यूट, कारपोरेट्स और सरकारी कार्यालयों में सफाई की सेवा भी कंपनी देती है। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि गौरव भारतीय सेवा प्रदान करने के बदले अपनी फीस में टैक्स को समायोजित कर सभी उपभोक्ताओं से ले रहे थे लेकिन विभाग को रिटर्न फाइल करते वक्त टैक्स में छूट दिखाकर रकम जमा नहीं कर रहे थे। साढ़े तीन साल से गौरव ने अपनी रिटर्न में सभी सेवाओं में कर छूट को दिखाया। इस दौरान दस्तावेजों की जांच करने पर 8.34 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई। एजेंसी ने 6.05 करोड़ रुपये टैक्स के जमा कराए हैं जबकि सील की गई 77 लाख की नकदी को भी टैक्स के तौर पर जमा कराया जाएगा। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि टैक्स और पेनल्टी की राशि एजेंसी द्वारा जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें