फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मालीवाड़ा में युवती के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े मालीवाड़ा में युवती के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के मालीवाड़ा में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने युवती के अपहरण की कोशिश की। लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। वह आए दिन छेड़छाड़ करता है। इंस्टाग्राम पर भी गालीगलौज लिखकर भेजता है। उसकी हरकतों से तंग आकर अपना घर छोड़ दूसरे स्थान पर किराए का मकान ले लिया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्य करती है। आठ जुलाई को वह दफ्तर से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी सौरभ एक साथी केसाथ कार में आया और छोड़छाड़ करने लगा। उसका विरोध किया तो आरोपी ने कार में खींचकर अपहरण करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। इसके बाद फिर से आरोपी ने चौधरी मोड़ के बाद छेड़छाड़ की। आरोपी आए दिन इंस्टाग्राम पर भी गलत टिप्पणी करता रहता है। सिहानीगेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सौरभ और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हरकतों से छोड़ दिया घर
पीड़िता ने बताया है कि पहले वह युवक के पड़ोस में ही रहती थी, लेकिन आए दिन छेड़छाड़ और अभद्रता से तंग आकर उसने वहां घर खाली करके परिवार के साथ सिहानीगेट की कॉलोनी में किराए पर घर ले लिया। आरोप लगाया कि आरोपी यहां भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। वह किसी दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें