फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थामा रालोद का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थामा रालोद का दामन
विज्ञापन

गाजियाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल के मेरठ मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार तेवतिया समेत पांच अन्य लोगों ने शनिवार को रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। रालोद महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन और तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विशाल सिंह सिरोह के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामने वालों में सचिन दिवानिया, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, बुद्धप्रकाश त्यागी, बीडीसी रोहित चौधरी भी शामिल रहे। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने रालोद में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सहरावत, पंकज शर्मा, रवि हरित, जितेंद्र गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें